September 16, 2024
  • होम
  • हरियाणा बीजेपी में बगावत से टेंशन में मोदी-शाह, दिल्ली में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

हरियाणा बीजेपी में बगावत से टेंशन में मोदी-शाह, दिल्ली में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 6, 2024, 5:18 pm IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। टिकट को लेकर बगावत का दौर जारी है। 24 घंटे में पार्टी के 32 बड़े चेहरे ने बीजेपी छोड़ दी है। पार्टी से 1 मंत्री, 1 विधायक और 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। चुनाव के समय इस तरह मची भगदड़ ने दिल्ली में भी टेंशन बढ़ा दी है। इसे लेकर दिल्ली में आज शाम इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है।

4 सीटों पर बदले जा सकते हैं प्रत्याशी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिन सीटों पर बगावत हो रही है, उसपर चर्चा की जा सकती है। साथ ही 4 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट्स भी बदले जा सकते हैं। इसकी लिस्ट दूसरी सूची के साथ जारी हो सकती है। मंत्री रणजीत चौटाला के बगावती सुर को देखकर हरियाणा लोक हित पार्टी यानी HLP प्रमुख गोपाल कांडा को दिल्ली बुलाया गया है। उन्हें अपनी पार्टी को भाजपा में विलय करने का ऑफर दिया गया है।

इन बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी-

  1. हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दिया l कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज है l
  2. चरखी दादरी के बाढड़ा सीट से विधायक रहे सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के पद से इस्तीफा दे दिया है।
  3. सोनीपत से भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संजय ठेकेदार ने भी भाजपा छोड़ दी है।
  4. सोनीपत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद इंदु वलेचा के पति पूर्व पार्षद संजीव वलेचा ने भी छोड़ी भाजपा
  5. इसके अलावा हिसार की उकलाना रिजर्व सीट से JJP के पूर्व विधायक अनूप धानक को टिकट देने से नाराज पार्टी के नेता शमशेर गिल और पूर्व उम्मीदवार सीमा गैबीपुर ने भी पार्टी छोड़ दी है।
  6. हिसार में कमल गुप्ता को टिकट मिलने पर पहले ही बगावत की घोषणा करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरूण जैन भी पार्टी छोड़ने का ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने सुबह अपने निवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
  7. रोहतक में महम से भाजपा के 2019 में कैंडिडेट रहे शमशेर सिंह खरखड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने पार्टी भी छोड़ दी है।
  8. भाजपा किसान मोर्चा चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले चेयरमैन ने भी पार्टी को भी अलविदा कह दिया है।
  9. इसके अलावा परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेट सतीश खोला (Rewari ) भी बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कल अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुला ली है।
  10. रानियां से देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला की टिकट कटने पर उन्होंने सिरसा में अपने निवास स्थान पर समर्थकों की बैठक बुलाई है l
  11. कांग्रेस में आएं लक्ष्मण नापा , BJP MLA लक्ष्मण नापा ने की कांग्रेस ज्वाइन
  12. NIT Faridababd seat होल्ड होते ही भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नागेंद्र भडाना ने बुलाई पंचायत
  13. गुरुग्राम से टिकट न मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने इस्तीफा दिया
  14. हरियाणा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सुनील राव ने इस्तीफा दिया
  15. आदित्य चौटाला ने डबवाली से टिकट न मिलने पर इस्तीफा दिया
  16. सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह दी है

 

 

हरियाणा जीतने के लिए परिवारवाद पर अटकी बीजेपी, नेताओं को बेटे-बेटियों को दिल खोलकर बांटे टिकट

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन