September 19, 2024
  • होम
  • Modi Cabinet Bihar Minister: टीम मोदी में बिहार से मल्लाह की एंट्री, पहली बार राजपूत को नहीं मिली जगह

Modi Cabinet Bihar Minister: टीम मोदी में बिहार से मल्लाह की एंट्री, पहली बार राजपूत को नहीं मिली जगह

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 10, 2024, 8:40 am IST

Modi Cabinet Bihar Minister: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में पीएम मोदी के साथ साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में बिहार से 8 नेताओं को जगह मिली है। जिसमें से 4 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जबकि 4 केंद्रीय राज्यमंत्री। बिहार से मंत्रिपद के लिए नेता चुनने के दौरान पीएम मोदी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखा है।

राजपूत की नो एंट्री

मोदी 3.0 में बिहार से 2 भूमिहार, 2 दलित, 1 यादव, 1 मल्लाह, 1 ब्राह्मण और 1 इबीसी को जगह मिली है। पहली बार ऐसा हुआ है कि बिहार से किसी राजपूत जाति के नेता को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इससे पहले मोदी 1.0 में राधा मोहन सिंह और राजीव प्रताप रूडी को जगह दी है थी। वहीं मोदी 2.0 में राजपूत नेता में आरके सिंह शामिल हुए थे। इस बार के चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को हराया है, वहीं राधा मोहन सिंह को भी जीत मिली हैं लेकिन दोनों को कैबिनेट से दूर रखा गया है। मुजफ्फरपुर से सांसद राजभूषण निषाद पहली बार सांसद बने हैं और उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है, वो मल्लाह जाति से आते हैं।

चुनाव में एनडीए को बहुमत 

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।  वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन