Inkhabar logo
Google News
RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में बदमाशों ने किया चाकू से हमला, 8 स्वयंसेवक जख्मी

RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में बदमाशों ने किया चाकू से हमला, 8 स्वयंसेवक जख्मी

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां कुछ संदिग्ध लोगों ने जाकर एक चाकू और डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना गुरुवार देर रात में हुई जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर RSS ने खीर बांटने का कार्यक्रम रखा था।

जानिए पूरा मामला

घटना जयपुर के करणी विहार में हुई। चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया। इसमें 7 से 8 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, MLA गोपाल शर्मा समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जाना।

लेंगे सख्त एक्शन

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राजस्थान में कानून का राज है। जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में भजन कीर्तन हो रहा था। तभी वहां कुछ लोग आए और खीर की बड़ी डेगची पर लात मार दी। इसके बाद वो गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को चाकू मार दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

Tags

'Sharad Purnima kheer'hindi newsjaipurrajasthanRSSsharad purnima
विज्ञापन