September 20, 2024
  • होम
  • मुंबई में नाबालिग ने SUV कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में नाबालिग ने SUV कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 30, 2024, 5:28 am IST

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस बार हादसा गोरेगांव इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने 24 वर्षीय बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बाद में कार को जब्त कर लिया और इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग है।

इस SUV से ही नाबालिग आरोपी ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई.

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन