• होम
  • राज्य
  • मणिपुर CM एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला

मणिपुर CM एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला

N Biren Singh Convoy Attacked: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक जवान घायल हो गया है। 10 जून, सोमवार को कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने सीएम के काफिले पर हमला कर दिया।   संबंधित खबरें मुसलमानों से ख़ौफ़ […]

(मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह)
inkhbar News
  • June 10, 2024 2:08 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

N Biren Singh Convoy Attacked: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक जवान घायल हो गया है। 10 जून, सोमवार को कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने सीएम के काफिले पर हमला कर दिया।

 

अब तक जारी है गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक CM एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले में जा रहा था। इसी दौरान वहां पर कई राउंड फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने जवाब में कार्रवाई भी की। कोटेलेन गांव के पास अब तक गोलीबारी जारी है।

मंगलवार को जाने वाले थे सीएम

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम जाने वाले थे। उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही थी, तभी उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। इससे पहले उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में 2 पुलिस चौकियों, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस और 70 से अधिक मकानों में आग लगा दी थी।