• होम
  • राज्य
  • फीते से लड़कियों की साइज नापता था मथुरा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर, निर्वस्त्र लड़कियों को फर्श पर लेटाकर छूता था प्राइवेट पार्ट

फीते से लड़कियों की साइज नापता था मथुरा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर, निर्वस्त्र लड़कियों को फर्श पर लेटाकर छूता था प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में धनवर्षा गिरोह का पर्दाफाश होने से तहलका मचा हुआ है। इस घटना ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में मथुरा की एक यूनिवर्सिटी के इनफॉर्मेशन साइंस के प्रोफेसर और लाइब्रेरियन को अरेस्ट किया है।

Dhanvarsha Gang Case
inkhbar News
  • April 5, 2025 11:12 am Asia/KolkataIST, Updated 6 days ago

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में धनवर्षा गिरोह का पर्दाफाश होने से तहलका मचा हुआ है। इस घटना ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में मथुरा की एक यूनिवर्सिटी के इनफॉर्मेशन साइंस के प्रोफेसर और लाइब्रेरियन को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि प्रोफेसर तंत्र विद्या के नाम पर लड़कियों का साइज नापता था। लंबाई फीते से नापकर वह उन्हें गैंग में शामिल करता था।

प्रोफ़ेसर की काली करतूत

पुलिस प्रोफ़ेसर के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और चैट्स मिले हैं। मोबाइल में कुछ फॉर्म भी है, जिसे देखकर पुलिस का कहना है कि इन्हें भरवाकर लड़कियों को शामिल किया जाता था। पुलिस को वीडियो में कई ऐसी लड़कियां मिली है, जो निर्वस्त्र होकर फर्श पर लेटी हुई है। उसके ऊपर तंत्र किया जा रहा है। पैसे बरसायें जा रहे हैं। बता दें कि इस सनसनीखेज मामले का खुलासा 28 मार्च को हुआ था। तबसे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

होश में नहीं रहती थी लड़कियां

धनवर्षा गैंग का मुख्य काम गरीब लड़कियों के परिवार को झांसे में लेना था। पूजा के दौरान ये लड़कियों के परिवार को कमरे से बाहर कर देते थे। इसके बाद उनकी प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। फिर तंत्र-मन्त्र की प्रक्रिया शुरू होती थी। तंत्र-मन्त्र के बाद इन लड़कियों के साथ क्या होता था, ये वो खुद भी नहीं जानती।

कमरे में दो मुंहे सांप

बताया जा रहा कि तांत्रिक जब प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे तो उस समय उनका वीडियो शूट कराया जाता था। फिर उसे लाखों रुपये में पोर्न साइट को बेच दिया जाता था। पुलिस को कमरे से कई दुर्लभ वस्तुएं मिली हैं। इसमें 20 नख कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, खास नंबर के नोट। लड़कियों के लिए विशेष कोड का इस्तेमाल किया जाता था। परिवार को कहा जाता था कि उनकी लड़कियां विशेष गुण वाली हैं। बताया जा रहा कि इन लोगों का नेटवर्क दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान तक फैला हुआ हो।

 

मेरठ हत्याकांड में नया मोड़: मुस्कान के पिता बोले- किसी कीमत पर पीहू को नहीं दूंगा, सौरभ के भाई की चेतावनी- कोर्ट खींच लाऊंगा