October 1, 2024
  • होम
  • राज्य
  • विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते चंबल पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते चंबल पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते चंबल पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : September 30, 2024, 11:58 pm IST
  • Google News

जयपूर: धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के कारण नए चंबल पुल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला की जान बचाई और उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

कोतवाली पुलिस के एएसआई सुरेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाहिता का नाम सुमन है, जो सत्यवीर कुशवाहा की पत्नी है। उसका मायका मचकुंड के पास पोखरा में है और ससुराल विक्रमपुरा में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ 

 

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने सुमन के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन