September 19, 2024
  • होम
  • ममता का बंगाल फिर शर्मसार, कोलकाता के अस्पताल में बीमार बच्चे की मां का यौन शोषण 

ममता का बंगाल फिर शर्मसार, कोलकाता के अस्पताल में बीमार बच्चे की मां का यौन शोषण 

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 16, 2024, 7:25 am IST

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप मर्डर का बवाल शांत भी नहीं हुआ कि एक दूसरे अस्पताल से यौन शोषण का मामला सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का बनाया वीडियो

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला एक अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज कराने आई थी। रात में वह बच्चे के पास सो रही थी। तभी अस्पताल के वॉर्ड बॉय ने महिला के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवक ने उस समय महिला का वीडियो भी बनाया। अब पीड़िता के शिकायत के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

जानिए पूरी घटना

बता दें कि घटना कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ का है। शनिवार रात में महिला अपनी बीमार बच्चे के साथ हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में सो रही थी। उसी समय वार्ड बॉय ने उसे गंदे ढंग से छुआ। घटना को लेकर महिला ने रविवार को कड़या थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दक्षिण 24 परगना के सुभाषग्राम रहने वाले 26 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन