• होम
  • राज्य
  • बागपत में निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में बना मचान ढहने से 7 की मौत, 75 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

बागपत में निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में बना मचान ढहने से 7 की मौत, 75 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मचान ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है।

Major accident
inkhbar News
  • January 28, 2025 10:12 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मचान ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग मचान के नीचे दब गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

लोगों में मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस न मिलने कारण ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की खबर मिलते ही बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है। बता दें कि इससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए, जिससे भगदड़ मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 से 25 लोग घायल

इस पूरी घटना के बारे में बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारे देते हुए कहा कि-बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वॉचटावर गिर गया। इस घटना में लगभग 20-25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए भी निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Also Read…

ट्रंप के ‘स्वर्ग’ पर कब्जा करने के सपने को चूर-चूर कर EU , मिलिट्री चीफ बोले- धमकियों से नहीं डरेंगे, जंग लड़ेंगे