मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा कि जलगांव जिले के पचोरा के पास हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है। यह बहुत दुखद है। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर भी जल्द ही वहां पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा

उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है। जनरल अस्पताल के साथ-साथ आसपास के अन्य निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिए तैयार रखा गया है। घायलों के लिए ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि जैसे आपातकालीन उपकरण भी तैयार रखे गए हैं। हम पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। घायलों का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। सीएम फडणवीस से बात की: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा

अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अधिकारियों से मांगी जानकारी

मध्य रेलवे ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलगांव रेल हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने रेलवे बोर्ड प्रमुख और अन्य अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना भी जताई है।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जलगांव के पास दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हादसे में 24-25 लोगों की जान गई- नाना पटोले

पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार हादसे में 24-25 लोगों की जान गई है। हाल के दिनों में हमने देखा है कि रेल दुर्घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। कवच (ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) भी काम करने में असफल साबित हुई है।

पुष्पक रेल हादसे को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सत्ता में आई है, रेल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार कहती है कि वह योजना लाएगी लेकिन क्या हुआ। हमारे समय में टिकट सस्ते थे लेकिन आज टिकट महंगे हो गए हैं और लोगों की जान सस्ती हो गई है। ऐसा कब तक चलेगा? इस सरकार का रेलवे पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना: अनिल देशमुख

एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि जलगांव में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अफ़वाह फैली कि ट्रेन में आग लग गई है और यह सुनते ही यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर आ गए, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

 

यह भी पढ़ें :-

IND vs ENG: T20 मैच में भारत को 133 रनों का लक्ष्य मिला, घातक गेंदबाजों दिखाया कमाल

एक ऐसी बस जो चलती-फिरता शोरूम, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोलर पवार से चलेगी कार, फुल चार्ज में 250 Km तक दौड़ेगी, शुरुआती कीमत 3.25 लाख