नई दिल्ली: आज यानी कि 5 अप्रैल को महाराष्ट्र के बदलापुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कैंसर के इलाज के लिए बिहार से आई 13 वर्षीय लड़की के साथ खौफ़नाक दरिंदगी की गई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच के बाद पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसने ये दरिंदगी की है, वो भी बिहार का रहने वाला है.
पीड़िता मुंबई इलाज के लिए आई थी
कैंसर से पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ मुंबई इलाज के लिए आई थी। 27 वर्षीय आरोपी लड़की और उसके परिवार वालों को अपने साथ बदलापुर लेकर आ गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 13 वर्षीय लड़की जो कैंसर के कारण से इलाज के लिए मुंबई आई थी, उसके पास के गांव में रहने वाले एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी मदद के बहाने अपने पास के घर ले जाकर लड़की के साथ दरिंदगी की है.
आरोपी को बचाने के लिए मनगढ़ंत कहानी रची
पोक्सो एक्ट के मुताबिक युवक के खिलाफ मुंबई की कस्तूरबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद कस्तूरबा पुलिस ने एफआईआर को बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में पहुंचा दी। जांच में पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपी को बचाने के लिए कई तरह कीमनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं। लेकिन सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले, बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण बलवदकर और पुलिस निरीक्षक राजेश ने कहानियों को गलत साबित किया है।
बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के डेढ़ महीने बाद आरोपी सूरज सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता के परिवार वालों से पूछताछ के बाद आरोपी सूरज सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
UPI को जोड़ा जाएगा BIMSTEC के सदस्य देशों की पेमेंट सिस्टम से, पीएम मोदी ने दिया ये प्रस्ताव