September 17, 2024
  • होम
  • Maharashtra Politics: मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैलियां आज, उद्धव गुट शिवाजी पार्क में कर रहा रैली

Maharashtra Politics: मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैलियां आज, उद्धव गुट शिवाजी पार्क में कर रहा रैली

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : October 24, 2023, 9:00 am IST

मुंबई। शिवसेना के दोनों गुट मंगलवार को मुंबई के अलग-अलग जगहों पर अपनी रैलियां करने जा रहे हैं। उद्धव गुट शिवाजी पार्क में तो शिंदे गुट दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान रैली करने जा रहे हैं। दोनों गुटों के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले संदेशों पर सबकी नजरें टिकी हैं। बता दें कि शिवसेना की स्थापना के बाद से ही विजयदशमी के दिन शिवाजी पार्क में हर साल पार्टी की रैली होती आ रही है।

आजाद मैदान और शिवाजी पार्क में रैली

उद्धव गुट इस साल भी अपनी रैली शिवाजी पार्क में ही कर रहा है। वहीं शिंदे गुट अपनी रैली दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में करेगा। पिछले साल शिवसेना के विभाजन को कुछ ही महीने हुए थे। उस वक्त शिवसेना के दोनों गुटों ने शिवाजी पार्क में ही रैली करने का आवेदन मुंबई महानगरपालिका को दिया था। लेकिन कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर बीएमसी ने दोनों के आवेदन रद्द कर दिए थे।

सालों की परंपरा

बाद में मुंबई उच्च न्यायालय ने उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाजत दे दी थी। इस बार भी शुरुआत में दोनों गुटों ने शिवाजी पार्क में रैली के लिए आवेदन किया था। लेकिन, शिंदे गुट ने बाद में अपना आवेदन वापस ले लिया। तब माना गया कि शिंदे गुट ने अनावश्यक टकराव को टालने के लिए आवेदन वापस लिया है। बता दें कि शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे दशहरा रैली में जो भी संदेश देते थे, वह शिवसैनिकों के लिए पूरे साल का एजेंडा होता था।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन