Inkhabar logo
Google News
रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में शोक, शिंदे सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द किये

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में शोक, शिंदे सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द किये

नई दिल्ली: देश के प्रमुख कोरोबारी रतन टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 9 अक्टूबर की रात निधन हो गया. वह अपने मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. जानकारी मिलने पर देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योगपती मुकेश अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे थे.

जानकारी के मुताबिक रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके कुलाबा आवास स्थित घर ले जाया गया. जिसके बाद सुबह 9.45 पर उनके पार्थिव शरीर को कोलाबा से नरिमन पॅाइंट के NCPA ले जाया जाएगा. जहां रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रखा जाएगा. उसके बाद वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

वहीं आज महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फैसला लेते हुए अपने आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा के निधन के वजह से आज मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताते हुए कहा कि रतन टाटा जी बहुत ही सफल उद्योगपति तो थे ही लेकिन उससे भी बड़े व्यक्ति के रूप में हम उन्हें देखते हैं. रतन जी ने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है. केवल सफल उद्योग नहीं बल्कि ऐसा ब्रांड खड़ा किया है. आज हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है.

ये भी पढ़े:

Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा नहीं रहे, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tags

ratan tataRatan Tata Death Live UpdatesRatan Tata Death Newsratan tata news
विज्ञापन