• होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: राज ठाकरे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, शिंदे कैबिनेट में शामिल हो सकती है मनसे

महाराष्ट्र: राज ठाकरे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, शिंदे कैबिनेट में शामिल हो सकती है मनसे

महाराष्ट्र: मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता में शिंदे गुट और बीजेपी की सरकार के गठन के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की भूमिका को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाए शुरू हो गई है। इसी बीच आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में स्थित मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर शिवतीर्थ पहुंचे है। इसके बाद अब संभावना जताई […]

Devendra Fadnavis-Raj Thackeray
  • July 15, 2022 2:30 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

महाराष्ट्र:

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता में शिंदे गुट और बीजेपी की सरकार के गठन के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की भूमिका को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाए शुरू हो गई है। इसी बीच आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में स्थित मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर शिवतीर्थ पहुंचे है। इसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि एमएनएस शिंदे कैबिनेट में शामिल हो सकती है।

अमित ठाकरे बनेंगे मंत्री

महाराष्ट्र की स्थानीय मीडिया में गुरूवार सुबह चली एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसमें बताया गया था कि भारतीय जनता पार्टी ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को कैबिनेट में शामिल करने की पेशकश की है। जिसके बाद महाराष्ट्र की रजनीति में नई बहस शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद खुद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे झूठी और शरारती बता दिया। उन्होंने कहा कि कोई जानबूझकर इस खबर को फैलाकर माहौल बना रहा है।

बीजेपी-शिंदे का किया था समर्थन

बता दें कि इससे पहले नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट और स्पीकर के चुनाव के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के इकलौते विधायक ने बीजेपी-शिंदे गुट वाले गठबंधन के समर्थन में वोट किया था। मनसे से समर्थन मांगने के लिए खुद सीएम एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे को फोन किया था।

कब होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना को तबाह करने के लिए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ सीधा स्टैंड लिया था। जिसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई और उद्धव ठाकरे को भी मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। बाद में शिंदे और उनके समर्थन वाले 40 से अधिक विधायकों ने बालासाहेब के हिंदुत्व के नाम पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने। अब लोगों लोगों को नई सरकार के कैबिनेट विस्तार का इंतजार है। माना जा रहा है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया