किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर चाकुओं ने हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 लोगों ने उनपर हमला कर दिया, इसमें उनकी तीन शिष्या भी घायल हो गई है।
प्रयागराज। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर चाकुओं ने हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 लोगों ने उनपर हमला कर दिया, इसमें उनकी तीन शिष्या भी घायल हो गई है। सभी को उपचार के लिए हाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ़ छोट मां कार से शिविर जा रही थीं। रात 10 बजे के करीब 5-6 लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रुकवाई। कार से उतरते ही हमलावरों ने कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने में 3 शिष्या भी घायल हो गईं। महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि का कहना है कि बदमाशों ने गहने भी लूट लिए हैं।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जो दोषी होगा उसके ख़िआलफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के पीछे की साजिश का भी पता लगाया जा रहा है। सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने जानकारी दी कि कल्याणी नंद गिरी समेत सभी घायल खतरे से बाहर हैं। वहीं इस घटना को लेकर किन्नर अखाड़े की शिष्याओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इससे पहले शनिवार को हिमांगी सखी पर भी हमला हुआ था।
जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने से पत्नी की मौत, हाईकोर्ट बोला- पति ने अपराध नहीं किया
‘हमारा प्यार बहुत गहरा है’,महिला DSP से कहता था ACP, वॉट्सएप पर दोनों ने रची पत्नी के मर्डर की साजिश
पोल खुलने से डरे केजरीवाल! पुराने कामों को छिपाने के लिए कर दिया ऐसा कांड, बीजेपी वाले हक्का-बक्का