Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 18 वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी बवाल जारी है। तृणमूल कांग्रेस यानी TMC ने वोटिंग के पहले 2 घंटे के अंदर ही100 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई है।

कांग्रेस महिला पोलिंग एजेंट की पिटाई

दरअसल टीएमसी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय बलों ने कई जगहों पर महिला वोटर्स को डराया-धमकाया है। साथ ही EVM के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पार्टी की तरफ से सुबह 7 से 8 बजे के बीच 58 और 8 से 9 बजे के बीच 54 शिकायतें की गई है। इधर रायगंज संसदीय सीट के देबपुरी देवीनगर इलाके से कांग्रेस की एक महिला पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की खबर सामने आई है।

4 जून को आएगा रिजल्ट

बता दें कि दूसरे चरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अरुण गोविल, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, ओम बिरला, राजीव चंद्रशेखर, हेमा मालिनी और पप्पू यादव समेत 1,198 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। 9 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% मतदान हुआ है। इससे पहले पहले फेज में 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 4 जून को रिजल्ट घोषित किया जायेगा।

 

Read Also:

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: दूसरे फेज की 88 सीटों पर मतदान जारी, राहुल द्रविड़-कुंबले ने बेंगलुरु में किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: बंगाल में फिर मचा बवाल, मतदान से पहले पूर्वी मिदनापुर में मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश