Categories: राज्य

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, तीन बार के विधायक इस नेता ने छोड़ा ‘हाथ’

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक यूपी में कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उनको बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी और कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से ही लोकसभा उम्मीदवार बनाना चाहती थी।

तीन बार रह चुके हैं विधायक

बता दें कि अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वो साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे. अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर तथा किदवई नगर सीट से विधायक रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 तथा समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनावी मैदान में है। सपा ने अभी तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

BJP Candidate 2nd List: भाजपा की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का जल्द होगा एलान

Arpit Shukla

पत्रकारिता में 2 वर्ष का अनुभव। राजनीति, खेल और साहित्य में रुचि। twitter- @JournoArpit

Recent Posts

DU के छात्रों के लिए खुशखबरी, ट्विन डिग्री सिस्टम होगा लागू, 30 विदेशी MOU पर होगा हस्ताक्षर

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें विदेशी संस्थानों या विश्वविद्यालयों…

23 minutes ago

नेपाल प्रीमियर लीग की चैंपियन जनकपुर पर इनामों की बारिश, कार और बाइक के साथ मिले करोड़ों रुपए

जनकपुर ने नेपाल प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है और पहले…

1 hour ago

Look Back 2024 : पूजा खेडकर केस के बाद सरकारी भर्तियों में आए ये बदलाव

पूजा खेडकर मामले से सीख लेते हुए यूपीएससी ने अपनी सभी भर्तियों में अभ्यर्थियों का…

2 hours ago

सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ साल तक किया रेप, घर वालो ने भी.., जानिए इस लड़की की कहानी

शावोघने ने अदालत में काफी समय तक संघर्ष किया और आज उनके 37 वर्षीय भाई…

2 hours ago

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ क्रूरता के 2,200 मामले आए सामने, सर्वे में भारतीयों ने दिखा दिया….

अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ क्रूरता के मामले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को भी पीछे छोड़…

2 hours ago