September 27, 2024
  • होम
  • राज्य
  • Gurugram में बर्बरता की सारी हदें पार! घरेलू सहायिका को लोहे की रॉड और हथौड़े से….
Gurugram में बर्बरता की सारी हदें पार! घरेलू सहायिका को लोहे की रॉड और हथौड़े से….

Gurugram में बर्बरता की सारी हदें पार! घरेलू सहायिका को लोहे की रॉड और हथौड़े से….

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : December 10, 2023, 9:26 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक महिला और उसके परिवार वालों द्वारा अमानवीयता की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम सेक्टर-57 क्षेत्र में एक परिवार के लोगों ने 13 वर्षीय घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पिटाई की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसे कुत्ते से कटवाया और उसको कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।

क्या है मामला?

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जिस घर में लड़की काम करती थी, उस परिवार की महिला अक्सर लड़की को लोहे की रॉड और हथौड़े से मारती थी। वहीं महिला के दो बेटों ने लड़की को निर्वस्त्र किया, उसका वीडियो बनाया और उसको गलत तरीके से छुआ। आरोपी परिवार ने लड़की को बंधक बनाया था। शनिवार को पीड़िता को उसकी मां ने मुक्त कराया।

जान से मारने की देते थे धमकी

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया जाता था। उसके मुंह पर टेप लगा देते थे। जिससे वह शोर न मचा सके। सेक्टर 51 महिला पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि लड़की के हाथों पर तेजाब डालते थे और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे।

3 के खिलाफ केस दर्ज

गुरुग्राम सेक्टर 51 थाना पुलिस ने कहा कि आरोपी परिवार के तीनों सदस्यों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन