पाटलिपुत्र दीवार हादसे के बाद गायब दिखीं लालू की बेटी मीसा भारती, लोगों को खलने लगी पूर्व सांसद की कमी

पटना। बिहार के पटना के पुनपुन स्थित श्रीपालपुर गांव में बुधवार को मकान गिरने से 80 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग सत्संग के लिए मकान में बैठे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद पूर्व सांसद राम कृपाल यादव मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा भी लिया। वहीं पाटलिपुत्र की मौजूदा सांसद मीसा भारती गायब दिखीं।

लोगों को आई पूर्व सांसद की याद

मीसा के संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन उन्होंने संवेदना व्यक्त करने के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया, मिलने जाना तो दूर की बात है। लालू यादव की बेटी का यह रवैया लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। लोग मीसा से इसे लेकर नाराज दिखे। घटना के बाद जब राम कृपाल यादव मौके पर पहुंचे तो लोग भावुक हो उठे। लोगों का कहना है कि जब राम कृपाल यादव सांसद थे तो लोग जब उन्हें ढूंढते थे वो हाजिर रहते थे लेकिन लालू यादव की बेटी के साथ ऐसा नहीं है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में बुधवार को बड़ी घटना हो गयी। एक सत्संग के दौरान घर की दीवार ढह गई, जिसमें 80 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पुनपुन गांव में हर बुधवार और रविवार को सत्संग का आयोजन किया जाता है। बुधवार को भी सत्संग चल रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,वो खतरे से बाहर हैं। घटना के दो दिन बाद भी मीसा भारती ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।

Tags

misa bharatiPatliputrapatnaRam Kripal Yadav
विज्ञापन