• होम
  • राज्य
  • जानिए कौन हैं IPS निकेतन कदम जिसे कुल्हाड़ी लेकर काटने दौड़ी मुस्लिम भीड़

जानिए कौन हैं IPS निकेतन कदम जिसे कुल्हाड़ी लेकर काटने दौड़ी मुस्लिम भीड़

Nagpur Violence: मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा हो गया है। नागपुर में सोमवार रात में बवाल हो गया। उपद्रवदियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया।

IPS Niketan Kadam
  • March 18, 2025 8:48 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

Nagpur Violence: मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा हो गया है। नागपुर में सोमवार रात में बवाल हो गया। उपद्रवदियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा में मुस्लिमों की भीड़ ने DCP निकेतन बी कदम पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। आइये जानते हैं DCP निकेतन कदम कौन हैं?

कौन हैं निकेतन

निकेतन बी कदम महाराष्ट्र कैडर 2018 बैच के आईपीएस हैं। कल रात हुए हमले में घायल हैं और उनका उपचार हो रहा है। निकेतन का जन्म महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। उनकी शुरूआती शिक्षा जिला परिषदीय स्कूल के मराठी मीडियम से हुई। इसके बाद निकेतन ने डिप्लोमा किया और फिर बीटेक किया। बीटेक के बाद निकेतन को आईटी कंपनी में जॉब मिल गई। अच्छा पैकेज मिलने के बाद भी निकेतन का काम में मन नहीं लगा।

अंग्रेजी का उड़ता था मजाक

निकेतन यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गए। यहां रहकर उन्होंने पढ़ाई शुरू कर दी। पहले दो अटेम्प में उनका चयन नहीं हुआ लेकिन तीसरी कोशिश में वो सफल हो गए। निकेतन को अंग्रेजी नहीं आती थी तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती थी। लोग उनका मजाक उड़ाते थे। अब नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा में उनपर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वो घायल हैं।

 

औरंगजेब के नाम पर मर मिटने को तैयार मुसलमान, DCP को कुल्हाड़ी से काटने दौड़े, 55 से ज्यादा पुलिस हिरासत में

प्लानिंग करके कर दिया अटैक… नागपुर में लगी आग तो गुस्से में तमतमाए शिंदे, बोले बचेगा नहीं अब कोई