September 8, 2024
  • होम
  • खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 8, 2024, 7:41 am IST

नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बलविंदर कौर( अमृतपाल सिंह की मां) व अन्य गिरफ्तार हुए लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल इन लोगों द्वारा चेतना मार्च निकाले जाने के एक दिन पहले ही इन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस वजह से हुई गिरफ्तारी

अमृतसर डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर की एहतियातन गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह एवं तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह और इसके 9 साथियों को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब ट्रांसफर किए जाने की मांग को लेकर 8 अप्रैल को चेतना मार्च निकालना था।

भूख हड़ताल पर थी बलविंदर कौर

अमृतलाल सिंह की मां और अन्य कैदियों के परिजन 22 फरवरी से ही अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पास भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। सभी का कहना था कि जब तक अमृतपाल सिंह समेत अन्य कैदी असम से डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब ट्रांसफर नहीं हो जाते तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

जानें क्या है अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी मामला

मालूम हो कि पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों ने लाठी, डंडा और तलवार लेकर करीब 8 घंटे तक बवाल किया था। उन्होंने ये उत्पात अमृतपाल सिंह के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर मचाया था। इसी मामले में अमृतपाल सिंह अप्रैल, 2023 में एनएसए कानून के तहत गिरफ्तार हुआ था।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन