केजरीवाल का दांव होगा फेल! एलजी को फूटी आंख नहीं सुहातीं आतिशी, तुरंत नहीं दिलाएंगे शपथ?

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी मार्लेना अब दिल्ली की नई सीएम होंगी। आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बन गईं हैं। साथ ही वो दिल्ली की सबसे युवा सीएम भी हैं। आतिशी अभी महज 44 साल की हैं। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल आज शाम इस्तीफा देंगे, जिसके बाद आज ही सरकार बनाने के लिए LG के सामने प्रस्ताव रखा जायेगा।

LG रचेंगे षड्यंत्र

हालांकि आतिशी कब सीएम पद की शपथ लेंगी ये LG विनय सक्सेना पर निर्भर करता है। दरअसल आतिशी और उप राज्यपाल वीके सक्सेना एक- दूसरे को ख़ास पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में 15 अगस्त पर झंडा फहराने के लिए केजरीवाल ने जेल से आतिशी का नाम दिया था लेकिन LG ने इसे पलट दिया और कैलाश गहलोत का नाम आगे कर दिया। जिसके बाद अशोक गहलोत ने 15 अगस्त पर झंडा फहराया। वहीं आज सीएम चुने जाने के बाद आतिशी ने मीडिया से बात की तो वो उपराज्यपाल को घेरते हुए नजर आईं। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी LG के साथ मिलकर षडयंत्र रचेगी।

दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने सबसे पहले अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा। वो बोलीं कि अरविंद जी ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ आप की सरकार में ही हो सकता है। मैं सुखी हूं कि मुझे सीएम बनाया गया है हालांकि उससे ज्यादा दुखी हूं कि मेरे बड़े भाई अरविंदजी आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। मैं दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से ये कहना चाहती हूं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है।

 

माता-पिता आतंकी अफ़ज़ल गुरु के भक्त, बेटी संभालेगी दिल्ली की गद्दी, सीएम बनते ही लपेटे में आतिशी!

Tags

Arvind Kejriwalatishidelhi LG Vinay Kumar Saxenanew CM of Delhi
विज्ञापन