September 8, 2024
  • होम
  • साथ में नहीं सोता था पति, दूसरे मर्दों से…, दुल्हन पहुंची थाने

साथ में नहीं सोता था पति, दूसरे मर्दों से…, दुल्हन पहुंची थाने

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 5, 2024, 2:42 pm IST

लखनऊ। Lucknow News: यूपी के कानपुर में एक दुल्हन थाने पहुंची। पुलिस को दुल्हन ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि मेरे पति ने दहेज के लिए मुझसे शादी की और वो मुझे मारता पीटता है। उसने आरोप लगाया कि यहां तक कि वो मेरे साथ में सोता भी नहीं। दूसरे कमरे में सोता है। दुल्हन ने बताया कि जब मैंने उसका फोन चेक किया तो पता चला कि वो समलैंगिक है। उसका किसी मर्द के साथ अफेयर है।पत्नी ने कहा कि यहां तक कि पति ने एक और बात भी छुपाई कि वह गंजा है।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ये मामला करनैलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी 29 जनवरी 2024 को लखीमपुर खीरी के युवक से हुई थी। युवक गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एनालिसिस्ट के तौर पर काम करता है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता ने दहेज के साथ शादी में कुल 20 लाख रुपये खर्च किए।

‘साथ में नहीं सोता था’

दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी होते ही ससुराल में उसको और ज्यादा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। युवती ने ये सारी बातें मां को बताई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति दूसरे कमरे में सोता था। वो कभी उसके साथ सोया ही नहीं। ये बात उसको बहुत अखरती थी। उसने पति से इसको लेकर कई बार बात भी करनी चाही। लेकिन पति उसकी बातों को अनसुनी कर देता था। फिर एक रात युवती ने अपने पति का फोन चेक किया।

WhatsApp से हुआ खुलासा

पत्नी ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसने अपने पति की WhatsApp चैट खोली तो उसके होश उड़ गए। पत्नी को पता चला कि उसका पति तो गे है और पति का किसी मर्द के साथ अफेयर चल रहा था। उसने जब इस बारे में पति से बात करन चाही तो उसने बात को फिर टाल दिया।

यह भी पढ़ें-

Hardeep Nijjar killing: कनाडा पुलिस द्वारा 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर बोले एस जयशंकर, जानें क्या कहा?

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, खट्टर के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन