कानपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। जहां लड़के ने पहली ही मुलाकात पर प्रेमिका का सिर फोड़ दिया। दरअसल 20 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक सुन्दर युवती का डीपी लगाया था लेकिन जब वो उससे मिलने पहुंचा तो वो अधेड़ उम्र की निकली।
युवक जब प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसका चेहरा देखकर तिलमिला उठा। उसकी महिला से बहस हो गई। बाद में उसने महिला की जमकर पिटाई कर दी और उसका फ़ोन लेकर भाग गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद युवक ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
दरअसल 20 वर्षीय युवक को कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की 45 साल की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। दिन-रात वह महिला से चैटिंग करता था। बाद में दोनों को प्यार हो गया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो महिला को देखकर भड़क गया। उनसे उससे इंस्टाग्राम पर खूबसूरत दिखने और असलियत में ऐसा न होने की वजह से बहस की। बात इतनी बढ़ गई कि उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया।
मामले में महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत की। हालांकि उनसे चैटिंग वाली बात छुपा ली और मोबाइल चोरी करने और मारपीट का आरोप लगा दिया। सचेंडी पुलिस ने जांच-पड़ताल कर हकीकत पता की। एसीपी टीवी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read Also: