September 24, 2024
  • होम
  • उछल-कूद मचा रहे मंत्री अशोक चौधरी पर एक्शन लेगी जदयू, नीतीश ने CM हाउस हाजिर होने को कहा

उछल-कूद मचा रहे मंत्री अशोक चौधरी पर एक्शन लेगी जदयू, नीतीश ने CM हाउस हाजिर होने को कहा

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 24, 2024, 1:18 pm IST

पटना। बिहार में जदयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने ऐसा ट्वीट किया है, जिससे राज्य का सियासी माहौल गर्म हो गया है। अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए बढ़ती उम्र का जिक्र करके इशारों ही इशारों में किसी पर तंज कसा है। उनकी इस टिप्पणी के कई मायने निकाले जा रहे। बताया जा रहा है कि अशोक चौधरी ने यह निशाना नीतीश कुमार पर साधा है। इस टिप्पणी को लेकर उन्हें सीएम आवास तलब किया गया है।

भूमिहारों पर दे चुके विवादित बयान

अशोक चौधरी के विवादित बयान इन दिनों चर्चा में है। 31 अगस्त को उन्होंने भूमिहार जाति को लेकर विवादित टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं भूमिहारों को अच्छे से जानता हूं। लोकसभा चुनाव के दौरान इस जाति के लोग नीतीश का साथ छोड़कर भाग निकले। जदयू ने उनकी टिप्पणी से किनारा कर लिया था और साथ में नसीहत भी दी थी।

बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए

अशोक चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, छोड़ दीजिए। बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए। गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए। एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए।

नीतीश से है जदयू की पहचान

इस विवादित ट्वीट के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री आवास बुलाया है। दोनों इस वक़्त सीएम आवास में मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि अशोक चौधरी सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री हैं। JDU एमएलसी नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नीतीश सवाल पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। जदयू की पहचान नीतीश कुमार की वजह से है।

 

अयोध्या में कलेवा पहनना गुनाह! फ़ैक्ट्री मालिक ने सुनाया ऐसा तुगलकी फरमान फट पड़े हिंदू

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें