September 8, 2024
  • होम
  • महिला प्रेमी हैं नीतीश कुमार? RJD का यह दावा हैरान कर देने वाला

महिला प्रेमी हैं नीतीश कुमार? RJD का यह दावा हैरान कर देने वाला

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 24, 2024, 2:27 pm IST

पटना। राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वो महिला प्रेमी हैं। सीएम को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल सुनकर सदन में सब हैरान रहे गए। दरअसल बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। सीएम नीतीश आरक्षण को लेकर विपक्ष के हंगामे पर अपनी बात रख रहे थे। तभी राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं। इस वजह से वो सिर्फ महिलाओं की बात करते हैं।

महिला प्रेमी नीतीश

सदन में बोलते हुए नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना पर कहा कि बिहार में हमारी सरकार ने महिलाओं को सबसे अधिक आरक्षण दी है। हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। इसपर भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि पटना हाई कोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना पर रोक लगा दी तो सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। अब हम लोग मांग कर रहे हैं कि केंद्र को कहकर इसे नौवीं अनुसूची में शामिल कराया जाये।

जब महिला विधायक पर भड़के नीतीश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सदन में एक बार फिर महिलाओं को लेकर भड़कते हुए दिखाई दिए। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान नीतीश कुमार RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए रेखा देवी से कहा कि तुम बोल क्यों रही हो, अरे महिल हो कुछ जानती भी हो क्या? नीतीश के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद सीएम ने कहा कि ये हंगामा करने वाले लोग कभी किसी महिला को आगे बढ़ाये थे? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है। अब ये फालतू बात बोल रही है…इसलिए कह रहा हूं चुपचाप सुनो।

झाल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

बता दें कि नीतीश कुमार जब विधानसभा में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने आरक्षण को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। नीतीश बार-बार विधायकों से चुप रहने की अपील करने लगे कि मेरी पूरी बात एक बार सुन लीजिये। आप लोगो बस हाय हाय करते रहते हैं। आज केंद्र भी हमारी पूरी मदद कर रहा है। मालूम हो कि विपक्ष के विधायक नए आरक्षण को 9वींअनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के विधायक झाल लेकर विधानसभा पहुंचे हुए थे।

 

अरे महिला! चुपचाप सुनो, फालतू बात मत बोलो…विधानसभा में नीतीश ने RJD विधायक को बुरी तरह सुनाया, Video

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन