September 19, 2024
  • होम
  • जोधपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की मौत

जोधपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की मौत

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 7, 2023, 2:11 pm IST

जोधपुर। सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को जोधपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई, यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद महिला को जोधपुर के गोयल अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 61 वर्षीय महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थीं।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार दोपहर में सऊदी अरब से इंडिगो की फ्लाइट जोधपुर पहुंची थी। इसमें जम्मू कश्मीर के हमारीबाग की रहने वाली 61 साल की  एक महिला यात्री जिसका नाम मित्रा बानो बताया जा रहा है कि अचानक से तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर द्वारा शुरुआती जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें, यात्री के साथ फ्लाइट में उसके पति के अलावा बेटा मुजफ्फर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट जेद्दा से दिल्ली जा रही थी।

बता दें, इससे पहले मदुरैई दिल्ली के बीच इंडिगो के विमान में ऐसी घटना हुई थी, जिसमें एक 60 वर्षीय यात्री के शरीर से खून निकलना शुरू हो गया था, जिसके बाद इंदौर में विमान की आपात लैंडिंग की गई थी। जिसके बाद स्थानीय अस्पताल में महिला को ले जाया गया था जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह यात्री उत्तर प्रदेश के नोएडा रहने वाला था।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने सांसदों को दिया ये गुरुमंत्र

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन