कठुआ में जिस बच्ची को सबने बारी-बारी नोचा, उन दरिंदों के समर्थक को राहुल ने दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस लिस्ट में एक नाम बेहद चौंकाने वाला है। कांग्रेस ने मंत्री लाल सिंह को बसोहली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। लाल सिंह वह आदमी है जिसने कठुआ बलात्कार पीड़िता आसिफा के आरोपियों के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी लाल सिंह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था।

क्या थी घटना

10 जनवरी 2018 को कठुआ में अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय की आठ साल की बच्ची घोड़ा चरा रही थी, जब उसको अगवा कर लिया गया था। एक मंदिर में बंधक बनाकर उसका गैंगरेप किया गया। हैवानों ने सारी हदे पार कर दी थी। कठुआ के मंदिर के संरक्षक और दो पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चार्जशीट में दर्ज था कि सभी दरिंदे बारी-बारी से बच्ची का रेप कर रहे थे। एक नाबालिग ने मेरठ में पढ़ने वाले अपने भाई को फ़ोन पर कहा था कि तुझे भी मजा लूटना है तो आजा। चार्जशीट के मुताबिक बच्ची को मारने से पहले एक पुलिसकर्मी ने उसे इसलिए जिन्दा रखा कि वह आखिरी बार उसका रेप करना चाहता था।

बलात्कारियों के समर्थक के साथ राहुल

लाल सिंह ने उन आरोपियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली थी। उस समय लाल सिंह वन मंत्री थे। इतना ही नहीं लाल सिंह ने आरोपियों के पक्ष में बयान भी दिया था। इस घटना से देश भर में उबाल देखा गया। बवाल लाल सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था। सोशल मीडिया पर अब राहुल को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल लाल सिंह इलाके के बड़े नेता माने जाते हैं। यही देखते हुए राहुल-प्रियंका ने उन्हें कांग्रेस में जगह दी।

 

दिन-रात भारत को गाली देने वाली कुख्यात महिला से मिले राहुल, आज़ाद कश्मीर का दे चुकी है नारा

Tags

Jammu and KashmirJammu and Kashmir AssKathualal singhRahul Gandhi
विज्ञापन