अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव में दलित लड़की के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है। युवती कल शाम से ही लापता थी।
लखनऊ। मिल्कीपुर में चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। इससे पहले अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव में दलित लड़की के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है। युवती कल शाम से ही लापता थी। परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को लड़की की डेड बॉडी मिल गई है। उसके साथ रेप करके बेरहमी से मार दिया गया है। बाद में उसके नग्न बॉडी को नाले के पास फेंक दिया।
हैवानों ने लड़की के हाथ-पैर तोड़ दिए। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। इससे भी नहीं मन भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। लड़की के शरीर पर ब्लेड से कई बार वार किए गए हैं। परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बेटी 30 जनवरी की रात में भागवत सुनने गई थी। रात 11 बजे तक वो घर नहीं आई तो परिजनों और परिवार वालों ने सुबह तक ढूंढा।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में उनकी मदद नहीं की। शनिवार सुबह परिजनों को ही नाले में लड़की का शव दिखाई दिया। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। परिजनों ने बताया कि बड़ी बेरहमी से उनकी बेटी के साथ रेप किया गया है। उसका हाथ-पैर तोड़ दिया। प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, इस वजह से उसने मल त्याग कर दिया था। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है।
क्यों हिला डाला न? मिडिल क्लास पर मोदी मेहरबान, मध्यम वर्ग के लिए बजट में कर दिए 10 धांसू ऐलान
हिंदू धर्म साबित करने पर मिलेंगे एक करोड़… आर्मी चीफ ने ब्राह्मणों को लेकर की टिप्पणी, फिर जो हुआ?