September 20, 2024
  • होम
  • एमपी में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

एमपी में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : September 28, 2023, 11:58 am IST

भोपाल: धार जिले के कुक्षी और मनावर थाना क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई करके पुलिस ने अवैध हथियार के तीन बड़े डीलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देशी कट्टे, कारतूस, 12 बोर की बंदूक और अन्य सामान बरामद किया गया हैं। विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सूचना के आधार पर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार और कुक्षी मनावर क्षेत्र में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल और साइबर सेल की मदद से छापा मार कार्रवाई की गई। ग्राम बारिया में रहने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 149 देसी कट्टे, दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 151 फायर आर्म्स, मोटरसाइकिल सहित 31 लाख 56000 कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों द्वारा बाकायदा हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने अभी आशंका जताई है कि इन हथियारों का उपयोग रंजिश निकालने के लिए विधानसभा चुनाव में भी किया जा सकता था।

इन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने के केस में पुलिस ने धार जिले के बोरिया में रहने वाले ईश्वर पिता प्रधान सिंह, जतन सिंह पिता भीम सिंह छाबड़ा, तकदीर सिंह पिता प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई अन्य बड़ी वारदातों का अंजाम दिया है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन