नई दिल्ली। आधुनिक युग में अब कुंडलियां नहीं सिबिल स्कोर मिलाए जाएंगे। जी हां, अब वो जमाना गया जब शादी के लिए कुंडलियों और गुणों का मिलना जरूरी होता था। अब तो शादी करने से पहले पार्टनर आपका सिबिल स्कोर चेक करता है। अगर वो खराब निकला तो आप कुंवारे ही रह जाएंगे। महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के का सिबिल स्कोर देखकर लड़की के घर वालों ने रिश्ता तोड़ लिया।
ये मामला महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर का है। यहां दो परिवारों के बीच रिश्ते के लिए बातचीत चल रही थी। शादी लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन बातचीत के आखिरी दौर से पहले लड़की के परिवार ने लड़के का सिबिल स्कोर चेक किया। लड़की के परिवार को पता चला कि लड़के ने कई बैंकों से लोन ले रखा है और उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। सिबिल स्कोर चेक करने की शर्त लड़की के मामा ने रखी थी। लड़के की खराब आर्थिक स्थिति की सच्चाई सामने आने के बाद मामा और लड़की के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार का कहना था कि अगर लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा है तो ऐसी स्थिति में लड़की का भविष्य क्या होगा।
आपको बता दें कि सिबिल स्कोर को क्रेडिट स्कोर भी कहते हैं। यह किसी व्यक्ति की ऋण योग्यता या लोन की पात्रता निर्धारित करता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। 700 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। सिबिल स्कोर की गणना व्यक्ति के पिछले क्रेडिट इतिहास के आधार पर की जाती है, जिसमें उनके द्वारा लिए गए लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान की हिस्ट्री शामिल होती है। बैंक किसी को भी लोन देने से पहले सिबिल स्कोर जरूर चेक करते हैं।
दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे