सुहागरात मनाने कमरे में गए थे पति-पत्नी, सुबह बिस्तर पर मिली लाश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामला बीती सुबह का है जहां शादी करके आई बहू अपने पति के साथ सुहागरात मनाने कमरे में आई थी। लेकिन अगली सुबह कुछ ऐसा हुआ जिससे हर कोई हैरान रह गया। अगली सुबह दोनों के शव बिस्तर पर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों के शव मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

➨ एकाएक हुई पति-पत्नी की मौत

बीती रात दोनों पति-पत्नी सुहागरात मनाने अपने कमरे में चले गए थे। लेकिन सुबह वे दोनों बिस्तर पर मरे हुए मिले। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मामला कैसरगंज इलाके के गांव नंबर 4 का है। 30 मई को दोनों की शादी हुई थी। मामले में पति की पहचान प्रताप (22) और पत्नी की पुष्प (20) के तौर पर हुई है। दोनों की शादी के बाद पूरा घर खुशियां मना रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी परिजनों की मर्जी से हुई थी। दोनों के रिश्तेदार किसी तरह के दबाव से इनकार करते हैं।

➨ घर में रात में खुशी का माहौल

48 घंटे पहले दोनों परिवारों में शादी का माहौल था। 31 मई की रात प्रताप अपनी बीवी पुष्पा को विदा कर अपने गांव आया था। शाम को खुशमिजाज महिलाओं ने मंगल गीत गाकर घर में बहू के आगमन की खुशी मनाई। रिश्तेदार घर से पूरी तरह निकले भी नहीं थे। वहीं, शाम को दोनों पति-पत्नी खाने-पीने के बाद सुहागरात मनाने अपने कमरे में चले गए। हालांकि देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। लेकिन जब सुबह हुई तो उसके बाद भी बार-बार आवाज़ देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

 

➨ देवर जी ने तोड़ी खिड़की

इसके बाद कमरे में घुसने की कोशिश की गई। प्रताप का छोटा भाई श्यामू खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा। बिस्तर पर पति-पत्नी के शव पड़े देख उसके होश उड़ गए। फिर उसने अंदर से बंद दरवाजा खोला और लोग कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

Tags

off beat newsoffbeat NewsTrending newsup newsUP news Hindiup news latestUP NEWS LIVEup news mainpuriup news mauup news meerut
विज्ञापन