October 20, 2024
Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की लिस्ट में कितने मुस्लिम को मिला टिकट ?
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की लिस्ट में कितने मुस्लिम को मिला टिकट ?

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की लिस्ट में कितने मुस्लिम को मिला टिकट ?

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 19, 2024, 11:26 pm IST
  • Google News

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार (19 अक्टूबर 2024) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता चंपई सोरेन को सरायकेला सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी ने पहली सूची में 11 महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने जिन महिलाओं को टिकट दिया है, उनमें शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू शामिल हैं। सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से टिकट दिया गया है। मीरा मुंडा को पोटका से, जबकि पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर से टिकट मिला है।

कितने मुस्लिम कितने है

भाजपा की इस सूची में 66 उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। अनुसूचित जनजाति से 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जबकि अनुसूचित जाति से सात उम्मीदवारों को टिकट मिला है।

सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले, भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, “सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।” जिन दस सीटों पर AJSU पार्टी चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें :

झारखंड: बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, चंपाई सोरेन के बेटे को भी टिकट

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन