Inkhabar logo
Google News
हरियाणा में प्रचंड हार के बाद रो पड़े हुड्डा! देखकर मोदी भी लगा लेंगे गले

हरियाणा में प्रचंड हार के बाद रो पड़े हुड्डा! देखकर मोदी भी लगा लेंगे गले

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के नतीजे सामने आ चुके हैं। 90 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 48 पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के हिस्से में 37 सीटें आई। इनेलो को 2 सीटें मिली जबकि 3 अन्य के खातों में गई। हरियाणा में हवा का रुख कांग्रेस की तरफ बताया जा रहा था। तमाम एग्जिट पोल भी कांग्रेस की सरकार बता रहे थे लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। सीएम बनने का सपना देख भूपेंद्र हुड्डा को बड़ा झटका लगा।

रो पड़े हुड्डा

इसी बीच भूपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नतीजे के बाद भावुक होते हुए दिख रहे हैं। चुनाव परिणाम के बाद हुड्डा ने मीडिया से बात की। जहां वो भावुक होते हुए नजर आए। जिसके बाद पीछे से पार्टी के कार्यकर्ता उनका पीठ सहलाते हुए दिखे। बता दें कि चुनावी रिजल्ट पर हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब कुछ उनके पक्ष में था। जमीन पर कांग्रेस की लहर थी।

यह हृदय विदारक है 💔 😭 pic.twitter.com/g5wXY3lKc2

— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) October 8, 2024

 

बीजेपी का बेस्ट प्रदर्शन

भाजपा ने हरियाणा में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 के चुनाव में किया था। उस समय भाजपा 33.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 47 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा लेकिन सीटें घट गई और गठबंधन में सरकार बनाना पड़ा। अब 2024 के चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

मोदी के लिए हरियाणा में चट्टान बनकर खड़ी हो गई RSS, कुछ इस तरह राहुल को उखाड़ फेंका!

कश्मीर के लाल चौक पर भाजपा को मिले इतने वोट कि देखकर चौंक जाएंगे सभी!

127 दिन बाद PM को आई नींद! हरियाणा ने मोदी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, नवरात्रि में बुझी बदले की आग

 

Tags

bjpcongressharyanaHaryana Assembly ElectionsHooda-Modinarendra modiRahul Gandhi
विज्ञापन