September 8, 2024
  • होम
  • UN में छाई हॉकी वाली सरपंच नीरू, सीपीडी मीट-2024 में देश का किया प्रतिनिधित्व

UN में छाई हॉकी वाली सरपंच नीरू, सीपीडी मीट-2024 में देश का किया प्रतिनिधित्व

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 10, 2024, 10:11 am IST

Neeru Yadav Speech In UN: राजस्थान के झुंझुनू जिले की लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव ने वार्षिक सम्मेलन (सीडीपी मीट-2024) में भाग लेकर न सिर्फ सूबे का बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या एवं विकास आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में भाषण देकर सबको हैरान कर दिया।

महिलाओं के लिए अद्भुत उदाहरण

बता दें कि पंचायत स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त करने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया गया था। नीरू यादव ने UN में नवाचारों पर अपना अनुभव को व्यक्त किया। नीरू यादव की उपलब्धि पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किए गए अनूठे प्रयासों को रेखांकित करती है। इस सम्मेलन में उनकी भागीदारी और उत्कृष्ट विचार राज्य की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का एक अद्भुत उदाहरण हैं।

दीया कुमारी ने दी बधाई

वहीं राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने तारीफ करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन (सीडीपी मीट 2024) में भाग लेकर वैश्विक मंच पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर झुंझुनू जिले के लांबी सहार, सूरजगढ़ की सरपंच नीरू यादव जी (हॉकी वाली सरपंच) को हार्दिक बधाई।

कौन बनेगा करोड़पति में ले चुकी हैं भाग

मालूम हो कि नीरू यादव कौन बनेगा करोड़पति में भी भाग ले चुकी हैं। वो अपने क्षेत्र में हॉकी वाली सरपंच के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के लिए गांव में खेल का मैदान बनाया और हॉकी की एक टीम बनाई। इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त के लिए गांव में बर्तन बैंक की स्थापना की।

 

महिलाओं को मिलेगा 1 लाख, 2 बीवियों वालों को 2 लाख…कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन