• होम
  • राज्य
  • अमेरिका की आबादी से दोगुने हिंदुओं ने संगम में लगाई डुबकी, दुनिया के सामने बड़ी लकीर खींच गए सनातनी

अमेरिका की आबादी से दोगुने हिंदुओं ने संगम में लगाई डुबकी, दुनिया के सामने बड़ी लकीर खींच गए सनातनी

आज महाकुंभ का आखिरी स्नान हो रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ मेला आज समाप्त हो जाएगा। अब तक 65 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका की आबादी से दोगुना है।

mahakumbh
inkhbar News
  • February 26, 2025 11:45 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

प्रयागराज। आज महाकुंभ का आखिरी स्नान हो रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ मेला आज समाप्त हो जाएगा। अब तक 65 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका की आबादी से दोगुना है। महाकुंभ में बने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का टूटना अब आसान नहीं लग रहा। इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बने हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में-

अमेरिका पीछे

महाकुंभ शुरू होने से पहले योगी सरकार ने अनुमान लगाया था कि 45 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। हालांकि सबके अनुमान से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगा ली। हर दिन औसतन 1.5 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इससे पहले 2019 के कुंभ में 24 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई थी। भारत और चीन के बाद सबसे ज्यादा लोग महाकुंभ में मौजूद रहे। भारत की आबादी 146 करोड़ है जबकि 142 करोड़ चीन की जनसंख्या है। अमेरिका की आबादी 34 करोड़ है और पाकिस्तान की 24 . अमेरका की आबादी के दोगुने लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगा ली है।

193 देशों को छोड़ा पीछे

महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 10 बजे तक 81 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। आज 3 करोड़ लोग डुबकी लगा सकते हैं। संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 193 देशों की आबादी से ज्यादा है। योगी सरकार का दावा है कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आकर स्नान कर चुके हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्ते पर भारी भीड़ देखी जा रही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संगम घाट पर स्नात के बाद जल्दी जल्दी श्रद्धालुओं से घाट खाली करने को कहा जा रहा, ताकि वहां भीड़ न लगे।

 

फायर बन गए हैं योगी! सदन में खड़े होकर मक्का-महाकुंभ में समझा दिया अंतर, कठमुल्ला-मौलवी को फिर धोया

महाशिवरात्रि पर मोदी के संसदीय क्षेत्र में नगाओं ने बवाल काट दिया, सामने आई ऐसी तस्वीर हिल गई पूरी दुनिया!