September 8, 2024
  • होम
  • हिंदुओं को बंगाल छोड़ना…बढ़ती मुस्लिम आबादी पर बोले गिरिराज सिंह

हिंदुओं को बंगाल छोड़ना…बढ़ती मुस्लिम आबादी पर बोले गिरिराज सिंह

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : July 27, 2024, 12:23 pm IST

Giriraj Singh: बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर निशाना साधा है। ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की याद दिलाते हुए गिरिराज सिंह ने हिंदुओ को संगठित होने का कहा। उन्होंने कहा “बंगाल में हिंदू अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहा है।”

एक्स पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर गिरिराज सिंह ने लिखा “जिन्ना के अनुयाई सोहराबर्दी ने 1946 में डायरेक्ट एक्शन डे पर बंगाल में 30,000 हिंदुओ का नरसंहार किया था। गोपाल पाठा ने सभी हिंदुओ को संगठित करके नरसंहार रोकने की कोशिश की थी। अगर आज बंगाल में गोपाल जैसे लोग नही आएं तो हिंदुओं को पश्चिम बंगाल छोड़ना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल मे हिन्दू अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है।”

सदन में उठा मुद्दा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा, ‘मैं यह बात ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि हिंदुओं के गांव खाली हो रहे हैं। अगर मेरा बयान गलत निकला तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल से आए लोगों ने झारखंड के लोगों पर अत्याचार किया है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।’

उन्होंने झारखंड के संथाल परगना, पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और बिहार के अररिया, किशनगंज और कटिहार को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने यहां एनआरसी लागू करने की भी मांग की थी।

ये भी पढ़ेः-भाजपा टुकड़े टुकड़े… नीति अयोग खत्म हो, ममता ने क्यों उठाई मांग

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन