• होम
  • राज्य
  • कश्मीर में हिंदू लड़की से रेप, आरोपी को बचाने में लगा SHO, दहली घाटी!

कश्मीर में हिंदू लड़की से रेप, आरोपी को बचाने में लगा SHO, दहली घाटी!

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर इलाके के लोगों और परिजनों ने आक्रोश दिखाया है और न्याय की मांग की है। हिंदुओं […]

Hindu girl raped in Kashmir
inkhbar News
  • August 22, 2024 8:19 am Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर इलाके के लोगों और परिजनों ने आक्रोश दिखाया है और न्याय की मांग की है।

हिंदुओं पर करवा दिया लाठीचार्ज

परिजनों का कहना है कि थाने के SHO जहीर इकबाल ने आरोपी लड़के का साथ दिया। उसने प्रदर्शन करने आए हिन्दुओं पर लाठीचार्ज करवाया। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला भी घायल हो गईं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHO सस्पेंड

तनाव बढ़ता देखकर मजिस्ट्रेट ने मामले का संज्ञान लिया। घटना की जांच बैठा दी गई है जबकि SHO जहीर इकबाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि मुस्लिम युवक ने पहले लड़की का अपहरण किया और फिर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहाँ रहने वाले लोगों ने लड़की को आरोपी के चंगुल से आजाद करवाया।

कन्नौज रेप केस में बड़ा खुलासा, पीड़िता की बुआ और सपा नेता नबाव सिंह के बीच 5 साल से था शारीरिक संबंध