• होम
  • राज्य
  • दिल्ली समेत आज इन- इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

दिल्ली समेत आज इन- इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अनुसार, पश्चिमी ऊफान के कारण दिल्ली समेत ई राज्यों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही घने कोहरे की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 26-27 दिसंबर को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

There will be rain in these areas including Delhi today, Meteorological Department issues yellow alert
inkhbar News
  • December 26, 2024 9:55 am Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत शीतलहर का सामना कर रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट जारी है। वहीं मौसम विभाग ने अनुसार, पश्चिमी ऊफान के कारण दिल्ली समेत ई राज्यों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही घने कोहरे की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी और राजस्थान का मौसम

बता दें 25 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की संभावना है। गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, और मेरठ सहित 30 से अधिक जिलों में कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 27 दिसंबर से दोबारा बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में शीतलहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गंगानगर और पिलानी का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं।

IMD issues yellow alert

हिमाचल प्रदेश में 226 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद 226 सड़कें बंद कर दी गई हैं। लाहौल-स्पीति का ताबो इलाका शून्य से 10.6 डिग्री नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, और मनाली में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट के कारण जलाशयों और पानी की लाइनों में पानी जम गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 26-27 दिसंबर को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है। शीतलहर और बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: 13 हजार सैलरी, चलाता है BMW, गर्लफ्रेंड को दिया 4 BHK फ्लैट, उसके बाद जो हुआ…