• होम
  • राज्य
  • हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर झारखंड सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बता दें कि सरकार के इस कदम के पीछे का सबसे बड़ा कारण है देश के युवाओं को नशे की लत से बचाना और राज्य में स्वास्थय में सुधार को बढ़ावा देना।

Hemant government
  • February 19, 2025 10:37 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर झारखंड सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बता दें कि सरकार के इस कदम के पीछे का सबसे बड़ा कारण है देश के युवाओं को नशे की लत से बचाना और राज्य में स्वास्थय में सुधार को बढ़ावा देना। बता दें कि राज्य के प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने

इस फैसले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी का कहना है कि- गुटखा और पान मसाले के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे हमारे युवा बर्बाद हो रहे हैं। एक डॉक्टर होने के नाते मैं इस जहर के प्रभाव को भली-भांति समझता हूं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जब जनता ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, तो मेरा पहला कर्तव्य उनके जीवन की रक्षा करना है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा बेचते, भंडारण करते या इसका सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही, गुटखा माफियाओं और अवैध व्यापारियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अवैध व्यापारियों पर रखें कड़ी नजर

‘हेमंत सरकार’ ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि गुटखा माफिया और अवैध व्यापारियों पर कड़ी नजर रखें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा बेचते, भंडारण करते या इसका सेवन करते पाया जाता है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। डॉ. अंसारी का कहना है कि- इस फैसले के पीछे राज्य की जनता, विशेषकर माताओं और बहनों की गुहार थी, जो अपने परिवार के सदस्यों को नशे की गिरफ्त में जाते देख रही थीं। उन्होंने कहा, “यह प्रतिबंध सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि उन परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बच्चों को कैंसर जैसी बीमारियों के कारण खो दिया।”

आपका जीवन किमती है

इस फैसले को लेकर डॉ. अंसारी ने कहा कि- आपका जीवन काफी अनमोल है। इसे गुटखा और पान मसाले जैसी घातक चीजों से नष्ट होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह प्रतिबंध झारखंड के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। हमें मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि झारखंड स्वस्थ और नशामुक्त बने।

Also Read…

लद्दाख में आया भूकंप, घबराए लोग घर से निकले बाहर, 3.1 मापी गई तीव्रता