• होम
  • राज्य
  • बिहार में गर्मी का सितम जारी, 44 लोगों की गई जान, आज इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में गर्मी का सितम जारी, 44 लोगों की गई जान, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Heat Wave In Bihar: इन दिनों भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 °C पार रिकॉर्ड किया गया है। बिहार के कई जिले भी गर्मी के चपेट में हैं। राज्य में अलग-अलग जिलों से 44 लोगों की हीटवेव से जान चली गई है। जिसमें बिहार के औरंगाबाद […]

गर्मी
inkhbar News
  • May 31, 2024 8:09 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

Heat Wave In Bihar: इन दिनों भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 °C पार रिकॉर्ड किया गया है। बिहार के कई जिले भी गर्मी के चपेट में हैं। राज्य में अलग-अलग जिलों से 44 लोगों की हीटवेव से जान चली गई है। जिसमें बिहार के औरंगाबाद में लू के कारण 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं भोजपुर में 10, नालंदा में 5, बक्सर में 5, जहानाबाद में 4, पटना में 1 और शेखपुरा, सीवान और बेगूसराय में एक लोगों की लू लगने से मौत हो गई है।

शिक्षक की हुई मौत

बिहार में भले ही बच्चों की स्कूल की छुट्टी कर दी गई हो लेकिन शिक्षकों का आना अभी भी अनिवार्य है। भीषण गर्मी में बक्सर में एक शिक्षक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। वहीं नालंदा में होमगार्ड के एक जवान की लू लगने से जान चली गई। मौसम विभाग का कहना है कि आज 10 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 12 जिलों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश-

किशनगंज
पूर्णिया
भागलपुर
अररिया
बांका
कटिहार
मधेपुरा
सुपौल
खगड़िया
मुंगेर
जमुई
सहरसा

 

बिहार: परमानेंट नौकरानी के लिए पति की करा दी दूसरी शादी, जब पता चला तो नई नवेली दुलहन पहुंची थाने