September 8, 2024
  • होम
  • दिल्ली NCR में आग उगलती गर्मी से परेशान लोग! जानें हाल

दिल्ली NCR में आग उगलती गर्मी से परेशान लोग! जानें हाल

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 22, 2023, 8:03 pm IST

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। तापमान बढ़ने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन कुछ ऐसे इशारे मिल रहे हैं कि जल्द ही इस चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां 23 से 27 तारीख तक बारिश के आसार हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड और उसके आसपास चल रही हवाओं के चलते बंगाल की खाड़ी नम बनी हुई है। ऐसे में बिजली के साथ ओले पड़ने के आसार है।

 

➨ दिल्ली NCR में कैसा है मौसम?

दिल्ली NCR की बात करें तो यहां कई हिस्सों में हालात बेहद खराब हैं। रविवार की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल रही। यहां के लोग रात में चैन से सो भी नहीं पाए। इस वजह से लोग समय पर दफ्तर भी नहीं पहुंच पाए। रविवार को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यहां सोमवार को पारा दो डिग्री यानी 43 डिग्री तक लुढ़क गया। इसकी वजह पछुआ हवा बताई जा रही हैं। बात करें दिल्ली में मौसम गर्म होने वाला है। यहां आप तापमान में मामूली अंतर देख सकते हैं।

 

➨ दिल्ली के इलाकों में इतना रहा तापमान

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम ताप 46.2 डिग्री दर्ज़ किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़ एरिया में पारा 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं ,नरेला और पीतमपुरा इलाके में भी गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे। दोनों ही इलाकों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा। आयानागर और पालम की बात करें तो वहाँ पारा 44.4 और 44.2 डिग्री रहा।

➨ 2 दिन और गर्मी से राहत नहीं

सोमवार को राजधानी के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल रहा जिसकी रिपोर्ट भी अब दिल्लीवासियों को हैरान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी 2 दिन ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। इसके बाद कल मंगलवार से शनिवार तक राजधानी दिल्ली में हल्की बरसात का दौर चलने का अनुमान हैं, जिससे निश्चित तौर पर कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह की गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन