September 19, 2024
  • होम
  • BJP केंद्रीय चुनाव समिति ने 55 नामों पर लगाई मुहर, ये है संभावित लिस्ट

BJP केंद्रीय चुनाव समिति ने 55 नामों पर लगाई मुहर, ये है संभावित लिस्ट

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 30, 2024, 12:27 am IST

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की पहली सूची शनिवार को जारी हो सकती है। आइए जानते हैं संभावित उम्मीदवारों के नाम।

55 सीटों के नाम हुए तय, बाकी सीटों पर चर्चा जारी

गुरुवार की बैठक में 55 सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। बाकी बची हुई सीटों के लिए शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष बची हुई 35 सीटों के उम्मीदवारों के नाम कोर कमेटी के साथ मिलकर तय करेंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी की बदलेगी सीट

सूत्रों के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी की करनाल सीट बदलकर उन्हें लाडवा से उतारा जाएगा। वहीं, अंबाला कैंट से अनिल विज चुनाव लड़ेंगे।

राव इंद्रजीत राव की बेटी का टिकट पक्का

राव इंद्रजीत राव की 18 वर्षीय बेटी का नाम भी फाइनल कर दिया गया है। इसके अलावा, पार्टी हरियाणा के दो खिलाड़ियों को भी टिकट दे सकती है। फरीदाबाद की बड़कल और एनआईटी सीटों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

बीजेपी की संभावित उम्मीदवार लिस्ट

1. फरीदाबाद ओल्ड: विपुल गोयल
2. तिगांव: राजेश नागर
3. पृथला: दीपक डागर
4. बल्लभगढ़: मूलचंद शर्मा
5. होडल: हरेंद्र राम रतन
6. पलवल: गौरव गौतम
7. सोहना: तेजपाल तंवर
8. अटेली: आरती राव
9. रेवाड़ी: मंजू यादव
10. बावल: संजय मेहरा
11. नांगल: चौधरी अभय सिंह यादव
12. लाडवा: नायब सिंह सैनी
13. अंबाला कैंट: अनिल विज
14. अंबाला सिटी: असीम गोयल
15. थानेसर: सुभाष सुधा
16. जींद: महिपाल डांडा
17. पानीपत: प्रमोद विज

बीजेपी की इस संभावित लिस्ट से हरियाणा चुनाव में सियासी गर्मी और बढ़ने वाली है। शनिवार को फाइनल लिस्ट का इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें: दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश, जानें कहां होता है सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न

ये भी पढ़ें: जापान में डॉल्फिन का कहर इस खतरनाक वजह से इंसानों पर कर रही है हमले!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन