• होम
  • राज्य
  • पूरे गांव के सामने महिला के फाड़े कपड़े , जंजीरों से बांधकर निर्वस्त्र घुमाया, महिला की गरीमा को किया शर्मसार

पूरे गांव के सामने महिला के फाड़े कपड़े , जंजीरों से बांधकर निर्वस्त्र घुमाया, महिला की गरीमा को किया शर्मसार

गुजरात के आदिवासी बहुल दाहोद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला को उसके ससुर ने दूसरे व्यक्ति से प्रेम संबंध होने के संदेह में अन्य लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा।

Gujarat news
  • February 1, 2025 5:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

गांधीनगर : गुजरात के आदिवासी बहुल दाहोद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला को उसके ससुर ने दूसरे व्यक्ति से प्रेम संबंध होने के संदेह में अन्य लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। फिर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

15 के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने शुक्रवार को बताया कि घटना 28 जनवरी को संजेली तालुका के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में चार पुरुष, चार महिलाएं और चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर हमने महिला को बचाया, जिसे उसके ससुर ने घर के अंदर बंद कर दिया था।

मारपीट का मामला दर्ज

वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल जिन लोगों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित किया, उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के घर घुस कर हमला

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था और घटना वाले दिन वह उससे मिलने गई थी। पीड़िता के ससुर और उसके पति के भाई ने कुछ महिलाओं सहित लोगों के एक समूह के साथ उस व्यक्ति के घर में घुसकर पीड़िता पर हमला कर दिया।

कपड़े फाड़ दिए

भीड़ ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके हाथ जंजीरों से बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया। फिर उसे मोटरसाइकिल से बांधकर मुख्य सड़क पर घसीटा गया और एक घर में ले जाकर अंदर बंद कर दिया गया।

विपक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की

विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें :-

सावधान! लड़कियों की नग्न तस्वीरें वायरल कर रहा ये एप, गलती से कर दिया ओपन तो हो जायेगा कांड

एक ऐसा शहर जिसे कंडोम कैपिटल कहा जाता है, जानें हैरान करने वाली वजह