• होम
  • राज्य
  • भाईदूज पर दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, नमो भारत दो घंटे पहले शुरू होगी

भाईदूज पर दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, नमो भारत दो घंटे पहले शुरू होगी

नई दिल्ली : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवा रविवार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज के अवसर पर नियमित समय से दो घंटे पहले शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने यह फैसला लिया है। आमतौर पर सुबह 8 बजे शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेन सेवाएं भाई दूज के […]

Namo Bharat- iNKHABAR
inkhbar News
  • November 2, 2024 7:36 pm Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्ली : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवा रविवार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज के अवसर पर नियमित समय से दो घंटे पहले शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने यह फैसला लिया है।

आमतौर पर सुबह 8 बजे शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेन सेवाएं भाई दूज के अवसर पर सुबह 6 बजे शुरू होंगी। जो रात 10 बजे तक जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इसके फेरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो।

महिला कोच उपलब्ध

प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर जाते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की ओर जाते समय दूसरा सबसे आखिरी कोच है। इसके अलावा अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। सभी नमो भारत ट्रेनें और स्टेशन सर्वसुलभ हैं।

जल्द ही इस कॉरिडोर का विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। इस पर 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। जल्द ही इस कॉरिडोर का विस्तार साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन तक किया जाने वाला है, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें :-

झारखंड: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, JMM में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष