• होम
  • राज्य
  • Ghaziabad: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 युवक यमुना में डूबे,1 को बचाया

Ghaziabad: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 युवक यमुना में डूबे,1 को बचाया

नई दिल्ली. गणेश चुतर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोनिया विहार इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफरा-तफरी मची तो एक किशोर को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन गहरे पानी में डूब गए। मामले की सूचना […]

Ghaziabad
inkhbar News
  • September 12, 2021 3:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 years ago

नई दिल्ली. गणेश चुतर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोनिया विहार इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफरा-तफरी मची तो एक किशोर को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन गहरे पानी में डूब गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। 

देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद डूबे तीनों किशोरों का सुराग नहीं लग पाया था। इधर बच्चों के डूबने के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक यमुना में डूबे किशोरों की पहचान विजय (17), आर्यन उर्फ शिवम (12) और विवेक (15) के रूप में हुई है। विजय राठौर को बचा लिया गया। रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम के समय करावल नगर के अंकुर एक्लेव से एक टेंपो में लोग भगवान गणेश की मर्ति को लेकर विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। 

नाचते गाते लोग यमुना में उतरे तो चारों किशोर भी झूमते हुए गहरे पानी की ओर बढ़ गए। चारों डूबने लगे तो विजय को बचा लिया गया। लेकिन बाकी तीनों किशोर गहरे पानी में समा गए। वहां मौजूद लोगों ने गोता लगाकर उनकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन पता न चलने पर देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका।

Rahul Gandhi Attack BJP : रोजगार के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Ram Vilas Paswan Death Anniversary : पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी को कही ये बात

Tags