भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, विदेश से लौटे शख्स को आइसोलेशन में भेजा गया

नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बरपा रहे मंकीपॉक्स का मामला भारत में भी सामने आ गया है। हाल ही में एक युवक के अंदर मंकीपॉक्स के लक्षण मिले है। मरीज को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर नजर बनाये हुए है। फिलहाल मरीज ठीक है। उसके सैंपल का टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि 116 देशों से 99 हजार से ज्यादा मंकीपॉक्स के केस हैं। इस बीमारी से अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंकीपॉक्स वायरस क्या है?

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस से होती है। यह वायरस सबसे पहले बंदरों में पाया गया था, इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया। यह वायरस इंसानों में भी फैल सकता है और इसके लक्षण चेचक (स्मॉलपॉक्स) जैसे होते हैं।

मंकीपॉक्स के लक्षण-

– बुखार
– सिरदर्द
– मांसपेशियों में दर्द
– पीठ में दर्द
– ठंड लगना
– थकान
– चेहरे और शरीर पर लाल चकत्ते (रैशेज़), जो धीरे-धीरे फफोले और पपड़ी में बदल जाते हैं

 

हरियाणा में कांग्रेस-AAP में बनी बात, 4+1 फॉर्मूले पर कल होगा गठबंधन

Tags

isolationMonkeypoxMonkeypox Cases In Indiamonkeypox virus infection
विज्ञापन