September 8, 2024
  • होम
  • पहले धर्म और अब रंग के आधार पर बांट रहे…सैम पित्रोदा को लेकर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

पहले धर्म और अब रंग के आधार पर बांट रहे…सैम पित्रोदा को लेकर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 9, 2024, 9:41 am IST

पटना। भारतीयों के रंग-रूप को लेकर विवादित बयान देने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

देश से माफ़ी मांगे राहुल-सोनिया

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है। पहले उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर देश को बांटने का काम किया, फिर उत्तर- दक्षिण के नाम पर बांटा और अब रंग-रूप देखकर बांट रहे हैं। सैम पित्रोदा के बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। सैम पित्रोदा के इस्तीफे से कोई निदान नहीं होगा।

कांग्रेस ने मंजूर किया इस्तीफा

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने पुष्टि की थी कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। उनके फैसले को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है।

इस बयान पर हो रहा विवाद

मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने स्टेटमैन के साथ साक्षात्कार में कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं और पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं। उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सब विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा दो, पता नहीं चलेगा कहां गए…नवनीत राणा ने ओवैसी को दी धमकी

सीएम शिंदे के काफिले का पीछा करने के मामले में शिकायत दर्ज, आरोपी बोला- ‘ मैंने पैसे बचाने के लिए…’

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन