• होम
  • राज्य
  • मुंबई में महिला डॉक्टर को मिली कोलकाता जैसी घटना की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई में महिला डॉक्टर को मिली कोलकाता जैसी घटना की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मुंबई में भी ऐसी ही एक गंभीर घटना की कोशिश सामने आ गई है। मुंबई के साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के साथ जैसी हुई घटना की धमकी दी गई है। हाथापाई […]

Female Doctor in Mumbai
inkhbar News
  • August 25, 2024 4:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

मुंबई: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मुंबई में भी ऐसी ही एक गंभीर घटना की कोशिश सामने आ गई है। मुंबई के साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के साथ जैसी हुई घटना की धमकी दी गई है।

हाथापाई और गाली-गलौज

घटना शनिवार 24 अगस्त की शाम की है, जब मानखुर्द स्थित साठे नगर में पीड़ित महिला डॉक्टर के क्लीनिक के सामने एक दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के दौरान, महिला डॉक्टर ने एक बच्चे को जोर से डांटा, जिसके बाद वह बच्चा तीन महिलाओं को लेकर वापस आया। इसके बाद उन महिलाओं ने डॉक्टर के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। इस हंगामे के बीच, एक आरोपी ने महिला डॉक्टर को कोलकाता जैसी घटना के परिणाम भुगतने की धमकी दी।

R G Kar Medical College and Hospital | Civic volunteer arrested in RG Kar  medico's 'rape and murder', doctors hold protests across Bengal - Telegraph  India

आरोपियों की पहचान

इस घटना के बाद पीड़िता डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक और तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें धारा 346/2024, 118(1), 115(2), 74, 79, 351(2), 352, 324(4), और 3(5) BNS शामिल हैं। बता दें, पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनके नाम काजल रामास्वामी और अरुणा इंगले हैं। इसके अलावा, एक अनजान महिला और एक 17 वर्षीय बच्चे का भी इस मामले में शामिल होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: लड़के ने पिस्तौल को खिलौना समझ कर स्कूल ले गया, फिर जो हुआ…