• होम
  • राज्य
  • झूठ बोलकर फराज ने किया निकाह और प्राइवेट पार्ट्स छूता है जेठ, डॉक्टर की बेटी को ससुराल वालों ने पति के बदले जेठ के पास भेजा

झूठ बोलकर फराज ने किया निकाह और प्राइवेट पार्ट्स छूता है जेठ, डॉक्टर की बेटी को ससुराल वालों ने पति के बदले जेठ के पास भेजा

यूपी के अलीगढ़ में ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक लड़की ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। लड़की का कहना है कि उसका जेठ उसके साथ अश्लीलता करता है और ससुराल वाले कह रहे कि दहेज़ दोगी तो ये सब नहीं होगा।

Aligarh
inkhbar News
  • March 25, 2025 11:35 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ में ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक लड़की ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। लड़की का कहना है कि उसका जेठ उसके साथ अश्लीलता करता है और ससुराल वाले कह रहे कि दहेज़ दोगी तो ये सब नहीं होगा। लड़की ने बताया कि उसका निकाह रेलवे क्रासिंग भमोला निवासी फराज अहमद से हुआ था। उसे बताया गया था कि फराज एक एमबीबीएस डॉक्टर है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता के पिता खुद डॉक्टर हैं, उन्हें लगा कि बेटी की शादी भी डॉक्टर से हुई है लेकिन बाद में पता चला कि वह फर्जी डॉक्टर है। लड़की के पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में 16 लाख रुपए खर्च किए। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए नकद और कार की मांग शुरू कर दी। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति डॉक्टर नहीं है और उसकी डिग्री भी फर्जी है।

दहेज़ में मिली कार

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 4 जून 2021 को हुआ था। इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसका पति डॉक्टर नहीं है। लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी वह चुप थी और ससुराल में रह रही थी। लेकिन आरोपी दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके पिता ने आरोपी को इग्निस कार दिलवाई। साथ ही उसे बताया कि वे अब रिटायर हो चुके हैं तो उनके पास अब पैसे नहीं हैं। लेकिन ससुराल वाले 10 लाख रुपए की मांग करते रहे।

जेठ करता था छेड़छाड़

पीड़िता का कहना है कि उसका जेठ सऊद अहमद जो अविवाहित है, उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब वह कमरे में अकेली होती तो आरोपी कमरे में आ जाता और अश्लील हरकतें करता। कई बार आरोपी उसे पकड़ लेता और उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ भी करता था। इसमें घर के लोग भी उसका साथ देते और कहते कि जब तक वह पैसे लेकर नहीं आएगी, उसे यह सब सहना पड़ेगा।

 

कौन हैं जेफरी गोल्डबर्ग जिसके नाम से सुपर पॉवर अमेरिका में मचा है हड़कंप? NSA की एक गलती ने ट्रंप की भद्द पिटवा दी

अमेरिका का वॉर प्लान हो गया लीक, खीझकर ट्रंप बोले पत्रकार की मैगजीन बंद होने वाली है!